श्री बाथरी साहू समाज श्रीराम मंदिर ट्रस्ट आठनेर
श्री बाथरी साहू समाज श्रीराम मंदिर ट्रस्ट आठनेर
विज्ञापन
हमारे बारे में
क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज एक सामाजिक संगठन है, जो विशेष रूप से साहू समाज से जुड़े लोगों की एकता, सांस्कृतिक पहचान, और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करता है। यह समाज अपने सदस्यों को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक प्रगति के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
श्री बाथरी साहू समाज ने समय-समय पर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, विशेष रूप से शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में। यह समाज अपने सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत है।
श्री बाथरी साहू समाज श्रीराम मंदिर ट्रस्ट आठनेर
सदस्य
सदस्य
गैलरी
शुक्रगुज़ार
समाचार
राम नाम की गूंज से धर्ममय हुआ पूरा आठनेर नगर 52 गांवों की एकता ने दिखाया सनातन का सामर्थ्य फूलों की वर्षा और सेवा भाव से सजा हर मार्ग 45 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्य इतिहास *आठनेर नगर में श्री राम जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में आस्था, परंपरा और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब और गूंजते जय श्रीराम के उद्घोष ने पूरे नगर को सनातन रंग में रंग दिया। - झांकियों में दिखी जीवंत संस्कृति की झलक शोभा यात्रा में शामिल झांकियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं। ग्राम हिडली, धामनगांव और टेमुरनी की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साहू समाज के 52 गांवों के 12 सेक्टरों से आई इन झांकियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन किया। - नगरवासियों ने सेवा से किया स्वागत शोभा यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। मार्गभर पुष्पवर्षा की गई, वहीं श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और मिष्ठान की उत्तम व्यवस्था भी की गई। हर गली और चौक सेवा और श्रद्धा का केंद्र बन गया, जिसने आयोजन की गरिमा को और ऊंचा किया। - 45 वर्षों की परंपरा बनी पहचान साहू समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद लहरपुरे ने बताया कि यह शोभा यात्रा विगत 45 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। चैत्र नवरात्र, हिंदू नववर्ष और श्री राम कथा के साथ यह आयोजन सनातन परंपरा को मजबूत करने का माध्यम बना हुआ है, जिसमें हर वर्ष समाज की व्यापक भागीदारी रहती है। - सकल हिंदू समाज ने दिया एकजुटता का संदेश इस भव्य आयोजन में साहू समाज सहित सकल हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभा यात्रा के समापन पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। रामप्रसाद लहरपुरे ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक बंधुओं, सकल हिंदू समाज और नगर के व्यापारी वर्ग का आभार व्यक्त किया।
Read Moreआठनेर में धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती, 52 गांवों से पहुंचे साहू समाज के लोग कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत, बुजुर्गों का किया सम्मान सामाजिक कुरीतियों पर रोक के लिए 52 गांवों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव आठनेर। क्षेत्रीय साहू समाज ट्रस्ट समिति आठनेर द्वारा कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्री राम मंदिर आठनेर में माता कर्मा का पूजन किया गया तथा मंगल भवन में साहू समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के 52 गांवों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
Read Moreभुजरिया त्यौहार साहू समाज ( तेली ) समाज द्वारा मनाया गया यह लोकपर्व, अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनोकामना के भाव से नागपंचमी के बाद माता बहने बच्चे बांस की टोकरियों में गेहूं के बीज बोते है और उनको रक्षाबंधन के दूसरे दिन तक देख रख करते है । रक्षाबंधन पर पूजन और दूसरे दिन जल स्रोत में मंगलकामनाओं के साथ विसर्जित किया जाता है । कुछ भुजरियां पौधों को रिश्तेदारों, मित्रो के साथ प्रेम सौहार्द से मिलन करते है । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भुजरिया का त्यौहार क्षेत्र के सभी गांवों में बड़े धूमधाम से समाज द्वारा मनाया गया । त्यौहार को आठनेर नगर में साहू समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होकर मनाया गया । श्रीबाथरी साहू समाज के अध्यक्ष का सामाजिक जनों के साथ नगरपरिषद द्वारा भुजरिया पूजन एवं सम्मान किया गया विसर्जन घाट पर जलपान चाय की व्यवस्था भी की गई ।
Read Moreराजा राम की बग्गी और अयोध्या झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, 52 गांवों के लोगों ने लिया भाग वेबसाइट लोकार्पण पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने 12 लाख की सहायता की घोषणा की बैतूल। रामनवमी के पावन पर्व पर क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज ट्रस्ट समिति आठनेर द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार चौक, बस स्टैंड, मरही माता मंदिर, विश्रामगृह, भवानी चौक, पटेल मोहल्ला होते हुए हनुमान मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा में साहू समाज के 52 गांवों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और सामाजिक एकता का परिचय दिया। शोभायात्रा में ग्राम ग्राम से श्री रामचंद्र के स्वरूप पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। विशेष रूप से अयोध्या में विराजमान राम मंदिर की झांकी और प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। धामनगांव और बोरपानी से आई झाकियों ने लोगों को खासा आकर्षित किया। इस अवसर पर साहू समाज की संस्कृति और वीरता का परिचय भी झांकियों के माध्यम से दिया गया। शोभायात्रा में झांसी की रानी, कर्मा बाई जैसी वीरांगनाएं घोड़े पर सवार होकर निकली, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।श्री राम मंदिर मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने साहू समाज की सामाजिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की इस शोभायात्रा में क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज के सभी सामाजिक बंधु, नगरवासी एवं सनातन धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में अस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष राम प्रसाद लहरपुरे ने शोभायात्रा की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता और सहयोग की भावना की सराहना की।
Read More